बाराबंकी। देवा शरीफ की पावन धरती से जो रब है वही राम है का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह शरीफ पर लगने वाला नौचंदी मेला गुरुवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस नौचंदी मेले में हजारों की संख्या में जायरीनो ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगी इस दौरान देवा पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। तथा पुलिस के द्वारा जायरीनो की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नौचंदी मेले में ही सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था मजार परिसर में या वारिस हक वारिस के नारे लगाते श्रद्धालु मानो कड़ाके की ठंड को मुंह चिढ़ा रहे थे कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी दिख रही थी जायरीनो की भीड़ के चलते कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही जिसको लेकर पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी इस दौरान मजार परिसर व कौमी एकता गेट सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

