परी माता मन्दिर पर भक्तो का उमड़ा सैलाब
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
सतरिख, बाराबंकी। पूरे जनपद में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं परी माता मन्दिर पर हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन किया गया है। मेले मे माता के भक्तों का सुबह से ताता लगा रहा। हला की मौसम खराब होने के बावजूद भक्तो की कमी नही थी मेले की सुरक्षा मे बड़ी तादाद मे मोहदीपुर चैकी इंचार्ज हरीशंकर साहू पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मेला बहुत शांतिपूर्वक रहा । मेला में ट्रस्ट अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार वर्मा जी और ग्राम प्रधान रामकुमार वर्मा जी के साथ जिलाध्यक्ष प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना युवा प्रभाग रवि आर वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बरीष रावत मण्डल अध्यक्ष अरुण वर्मा महामंत्री संग्राम वर्मा एवं जिला मंत्री युवा मोर्चा अनुज वर्मा अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

