अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करे सरकार: रामप्रसाद तहसील अधिवक्ताओं ने सीएम को भेजा चार सूत्रीय मांग पत्र

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अधिवक्ताओं ने चार सूत्रीय ज्ञापन मांगपत्र मुख्यमंत्री को सम्बोधित उपजिलाधिकारी को दिया। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा एंव संयुक्त मंत्री विजय कुमार अवस्थी आदि अधिवक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मांग पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाय ताकि अधिवक्ता त्रिपुरारी नाथ मिश्रा के साथ घटित घटना जैसी पुनरावृत्ति न हो। मृतक अधिवक्ता के अभियुक्तों पर रासुका, गैंगेस्टर एक्ट लगा कर मुकदमें की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवायी जाय। मृतक अधिवक्ता के परिवार को तत्काल पचास लाख रुपए की सहायता एंव एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनाम वर्मा, एडवोकेट राना प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, सौरभ सिंह, सुनील कुमार द्विवेदी, प्रहलाद वर्मा, काशी प्रसाद द्विवेदी, काली प्रसाद यादव, राम हृदय यादव, बाल चन्द्र, मो० वासिफ एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।  अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!