बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र मे लगातार मार्फिन की तस्करी जोरो पर चल रही है वहीं पुलिस ने भी मार्फिन तस्करो की धरपकड़ तेज कर दी है एक बार फिर दो तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 ग्राम मार्फिन व दो अवेध असलाह सहित एक मोटर साईकिल बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की हमारे मुखबिर ने सूचना दी की दोपहर एक बजे ग्राम टीपहार के पास दो व्यक्ति मोटर साईकिल से मार्फिन बेचने के लिये आ रहे है। तत्काल उप निरीक्षक रुचि राठौर हेड कांस्टेबल सुनील सिंह, राजेश तिवारी, बाद्दुल हई खा, विवेक प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुँचकर दोनो का इंतिजार करने लगे। तभी कुछ देर के बाद दोनो लोग बाईक से आते दिखे इन लोगो को रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे पुलिस ने दौड़ाकर इन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ पर इन लोगों ने अपना नाम मोनू उर्फ मनोज निवासी मोहल्ला गांधीनगर दक्षिण कस्बा सिधौली जिला सीतापुर व आशीष मिश्रा निवासी मोहल्ला बाजार कस्बा सिधौली जिला सीतापुर बताया जब पुलिस ने इन लोगों की जमा तलाशी ली तो इनके पास से 50 ग्राम ओर दो अवेध तमंचे व बिना नंबर की मोटर साईकिल बरामद की है। पुलिस ने तस्करो पर एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है ।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

