नवीन प्रतिष्ठान खुशी फार्मा का उदघाटन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। पद्मश्री प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा एवं कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा ने शहर स्थित नबीगंज में खुशी फार्मा का फीता काटकर उदघाट्न किया। खुशी फार्मा के प्रोपाइटर साकेत वर्मा ने लोगो का आभार व्यक्त करते हुए सस्ते एव क्वालिटी युक्त दवाये उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कस्बा बांसा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा के पुत्र साकेत वर्मा के नवीन प्रतिष्ठान खुशी फार्मा का उदघाटन पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा एव कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाट्न किया। पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने कहा कि सस्ते दामों पर लोगों को दवा उपलब्ध कराएं ताकि गरीब से गरीब लोग पूर्ण रूप से रोग का ईलाज करा सकें और उनकों दवा दुकान से लाभ मिले। गरीब की सेवा करना ही इंसान का धर्म है। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता संरक्षक खुशी प्रतिष्ठान मथुरा प्रसाद वर्मा ने लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता रामसजीवन वर्मा, सभासद ताज बाबा राइन, डॉ. विजय कुमार,डॉ. अवनीश चैधरी, सहायक शासकीय अधिवक्ता राजकुमार वर्मा,  एडवोकेट देवी शरण गुप्ता, इंजी. लल्ला राम चैधरी, मास्टर ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. प्रेमप्रकाश वर्मा, डॉ. आनन्द वर्मा, राहुल वर्मा, सिद्धान्त पटेल, संजीव वर्मा, रिजवान राइन, विश्वजीत मिश्रा, अटल बिहारी वर्मा, शमशेर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!