रास्ता भटकर आयी मानसिक रूप से कमजोर बालिका को उसके परिवारीजनों से मिलाया-
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी थाना हैदरगढ़ पुलिस ने रास्ता भटकर आयी मानसिक रूप से कमजोर बालिका को उसके परिवारीजनों से मिलाया-
आज दिनांक 05.01.2023 को थाना हैदरगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हई कि थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चौबीसी में मानसिक रूप से कमजोर एक बालिका घूम रही है। थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए सोशल मीडिया एवं सी-प्लान ऐप के माध्यम से बालिका की पहचान कराकर उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। बालिका के पिता द्वारा बताया गया कि वह अपनी पुत्री को इलाज हेतु लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते से उसकी पुत्री भटकर कहीं चली गई थी और उसके न मिलने से परेशान थे। परिजनों द्वारा बालिका को सकुशल प्राप्त कर बाराबंकी पुलिस का आभार प्रकट किया गया। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

