शातिर वाहन चोर का सरगना सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली प्रभारी फतेहपुर ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 11 बाइक बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके सभी चारों वाहन चोरों को जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा ने पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी फतेहपुर अनिल कुमार पाण्डेय ने अपने सहयोगियों के साथ रामनगर मार्ग पर छापा मारकर वाहन चोरों के सरगना थाना मसौली के ग्राम जलहुआमऊ मजरे पतीहा निवासी लालजी यादव पुत्र रामविलास यादव जनपद बहराइच के थाना हरदी के ग्राम अहिरनपुरवा निवासी सूरज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव इसी थाना क्षेत्र के ग्राम टेपरा निवासी वासुदेव पुत्र फौजदार व कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के कस्बा निवासी ओम प्रकाश पुत्र जबहिर यादव को गिरफ्तार किया पुलिस ने इन लोगों की निशा देही पर 11 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की। पुलिस लाइन मंे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा ने वाहन चोरों के गिरोह के सदस्यों का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि इस गिरोह का मुखिया लालजी यादव है जिसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मसौली पुलिस ने कार्यवाही भी की है। साथ ही में जनपद के विभिन्न थानों में इसके विरुद्ध 15 मुकदमें पंजीकृत हैं। उन्होने आगे बताया कि इस गिरोह के सदस्य ओम प्रकाश के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में 8 मुकदमें पंजीकृत है। उन्होने यह भी बताया कि पकड़े गये लोगों का एक सक्रिय गिरोह है यह लोग जनपद बाराबंकी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भीड़ भाड़ इलाकों में जैसे धार्मिक स्थल बैंक परिसर व अन्य स्थानों में वाहनों को चिन्हित कर उनके लॉक को मॉस्टर की से खोलकर चुरा ले जाते थे। चोरी की गयी मोटर साइकिलें यह लोग नेपाल और बहराइच के ग्रामीण इलाकों में 10 से 15 हजार के बीच बेच देते थे पुलिस से बचने के खातिर यह लोग मोटर साइकिल का नम्बर बदलकर नया नम्बर डाल देते थे अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरी पुलिस टीम को इस गुडवर्क पर बधाई दी है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!