बाराबंकी में हाइकोर्ट अवध बार के प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। ज़िले में लखनऊ हाईकोर्ट अवध बार के चुनाव को लेकर के सरगर्मियां तेज रही। सुबह से ही जनसंपर्क के लिए कई पदों में प्रत्याशी बाराबंकी के वकीलों से संपर्क कर सहयोग और वोट मांगा। वही अवध बार हाई कोर्ट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित एस चंद्रा अपने समर्थकों के साथ ज़िला बार मे पहुँच कर सबसे पहले अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महामंत्री रितेश मिश्रा से मुलाक़ात कर समर्थन मांगा। जिस पर दोनो ही पदाधिकारियों ने समर्थन का आश्वासन दिया। अधिवक्ता प्रत्याशी पंडित एस.चन्द्रा ने इसके बाद अधिवक्ता रेहान मुस्तफ़ा के साथ जिला बार के पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, बृजेश दीक्षित, महेंद्र सिंह, बब्बन सिंह, योग्रन्द्र वर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, संतोष सिंह, रशीद अहमद, नरेश सिंह, नीरज वर्मा, हुमायूं नईम खान, अमीन किदवाई, शाहीन अख्तर, संजीव बक्शी समेत सैकड़ो लोगो से जान संपर्क कर समर्थन और आर्शीवाद प्राप्त किया। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!