प्रशासन की कार्यशैली से जनता में रोष, बार अध्यक्ष ने दिलाया भरोसा
, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उपजिलाधिकारी नवाबगंज द्वारा जमुरिया नाला के पास बने मकान वालों को घर गिराने की नोटिसें प्राप्त होने वालों की आज जिला बार सभागार बाराबंकी में आवाम इक्कठा हुई। बैठक में जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा से करबद्ध निवेदन करते हुए सरकार की इस अचानक अवैध कार्यवाही से निजात दिलाने को कहा, जिस पर नरेंद्र वर्मा ने कल उपजिलाधिकारी नवाबगंज से वार्ता कर यथाशम्भव मदद करने का आश्वाशन दिया। कुछ अधिवक्ताओं को भी नोटिस इस सम्बंध में मिली है जबकि उनके नाम बैनामा व दाखिल खारिज भी है। जिससे लगता है सरकार जनता को परेशान कर चुनाव में निष्पक्ष मतदान को रोकना चाहती है जो कानून की मंशा के विपरीत है। बैठक में सैकड़ो पीड़ित जनता के अलावा सभासद पंकज मिश्रा, ताज बाबा राइन, मो फैशल, वरिष्ठ अधिवक्तता कमलेश चंद्र शर्मा, राकेश तिवारी एडवोकेट, रजीव रंजन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रमेश चंद्र मिश्रा, रमेश सिंह, ज्ञान प्रकाश वर्मा, किशन लाल रावत, हसमत अली गुड्डू, कफील अहमद एड, तौहीद खान सहित लोगो ने जनता की इस मुसीबत में साथ देने का भरोसा दिया।
, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

