तफज्जुल हुसैन ने गर्भवती महिला को दिए दस हज़ार रुपये चुनावी घोषणा के बाद सिजेरियन ऑपरेशन पर महिला को दी आर्थिक सहायता

, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। ग़रीब परिवारों के साथ कंधा मिलाकर चलने वाले जैदपुर कस्बे के नेता तफज्जुल हुसैन ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए एक महिला के सिजेरियन ऑपरेशन में दस हज़ार रुपये की सहायता अस्पताल पहुंचकर दी है। जिससे गरीब परिवार को काफी राहत मिली है। बाराबंकी शहर में स्थित कृष्णा पालिक्लिनिक नर्सिंग होम में जैदपुर कस्बे की अशिफा बानो पत्नी मोहम्मद मकसूद भर्ती हैं। जहँ पर पहुंच कर दस हज़ार रूपये की आर्थिक मदद चेयरमैन पद के दावेदार तफ़ज़्ज़ुल हुसैन अंसारी ने की। तफ़ज़्ज़ुल हुसैन ने निकाय चुनाव को लेकर एक जनसभा में यह घोषणा की थी कि जैदपुर कस्बे के हर गरीब परिवार को सिजेरियन ऑपरेशन में दस हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता अस्पताल पहुंच कर दी जाएगी। जिसके चलते उन्होंने अशिफा की मदद कर के यह बड़ा काम की शरुआत की है। अशिफ़ा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण बेहद परेशान थी। लेकिन तफ़ज़्ज़ुल हुसैन द्वारा मदद किए जाने से पूरा परिवार बहुत खुश है। अस्पताल पहुंचकर आर्थिक सहायता करते समय तफज्जुल हुसैन, इस्लामुद्दीन आरामशीन, सफाउद्दीन, हफीज मेम्बर आदि मौजूद थे। , मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!