ईओ से मिले व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल दुकानों का किराया कम कराने की मांग, ईओ ने दिया समाधान का आश्वासन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान: नगर पालिका द्वारा पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडलों ने भाजपा नेताओं के साथ ईओ से मुलाकात की और किराया कम कराए जाने की मांग रखी। ईओ ने व्यापारियों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जहांगीर अली भाजपा नगराध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना के साथ अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार से मिले। उन्होंने मांग रखी की पालिका द्वारा दुकानों का जो किराया बढ़ाया गया है वह बहुत अधिक है। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए इसे कम कराया जाए।ईओ ने आश्वासन दिया की अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का उचित समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर सुभाष गौड, अवढर शर्मा, सचिन शर्मा, अवनीश वर्मा, अर्जुन पाटकर देवेंद्र प्रजापति, मोहित महेश्वरी, राम अवतार, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।  इधर, उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महासचिव रिहान अंसारी ने पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के साथ ईओ डॉ राजेश कुमार से मुलाकात कर दुकानों का बढ़ा हुआ किराया कम कराने की मांग की। ईओ ने इन्हें भी अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर रतन सोमानी, आसिफ अली, मूनिस हुसैन, शहनवाज, तरुण अग्रवाल, शाहिद हुसैन, अनवर सलीम, हाजी ताहिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!