ग्राम वाजिदपुर के बारात घर में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया‌।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। प्रसाद संस्था लखनऊ एवं मिलान फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम वाजिदपुर के बारात घर में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं कन्या सुमंगला योजना, स्वास्थ्य, पोषण,स्वाच्छता, शिक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया‌। जिसमें कोडरी नूरीपुर ,वाजिदपुर ,बम्भौरा, अंखा से लगभग 120 किशोरी लड़कियों ने प्रतिभा किया।

बाल विकास परियोजना की अधिकारी सुलेखा यादव एवं मुख्य सेविका भावना राणा ,रेनू सिंह ने किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य पोषण के लिए किचन गार्डन पोषण वाटिका बनाने को प्रेरित किया तथा कुपोषण को दूर करने के लिए भोजन में संतुलित पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाने के लिए जानकारी दी गई। भावना राणा ने महिलाओं एवं किशोरियों को हिंसा से बचाव हेतु जानकारी देकर अवगत कराया कि सरकार द्वारा किस किस प्रकार की सहायता के प्रावधान हैं टोल फ्री नंबर की जानकारी कानूनी योजना में संशोधन हेतु जानकारी देकर लड़कियों को जागरुक किया गया। ताकि वह सरकारी योजनाओं और सहायक संस्थाओं की मदद से अपने जीवन को उज्जवल बना सके इसी दौरान प्रसाद से रितु एवं सतीश लड़कियों पर होने वाली हिंसा से बचाने हेतु कुछ टिप्स और कानूनी जानकारी देते हुए टोल फ्री नंबर 112, 1090 ,1098 ,108 ,102 की जानकारी दी और जैसे टीजिंग एक्ट पोक्सो एवं अधिनियम 2005 अर्ली चाइल्ड मैरिज एक्ट 2006 के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि लड़कियों का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। गांव समाज और देश सबकी तरक्की से जुड़ी है। कार्यक्रम में ,रेनू सिंह प्रसार संस्था कार्यकर्ता रीतु ,सतीश ,आरती ,बबीता ने प्रतिभाग किया।  शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!