सीओ ने परखी बैंकों की सुरक्षा-व्यवस्था

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई। बैकों के गेट पर तैनात गार्डों को बताया गया कि क्राइम होने पर तुरंत 112 नंबर पर फोन कर सूचना दें।
रामनगर सर्किल की सीओ बीनू सिंह ने पुलिस टीम के साथ एसबीआई समेत कई बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, रजिस्टर समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंक में संदिग्धों की तलाशी के साथ पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरतने की अपील की गई। सीओ ने बताया कि बैंकों में एक रजिस्टर रखे गए हैं। प्रत्येग दिन बीट कांस्टेबल बैंकों की जांच करने के साथ रजिस्टर में एंट्री करता है। सीओ ने बैंकों के रजिस्टर की भी जांच की। चेकिंग के दौरान जो भी खामी मिलीं, उन्हें जल्द दूर कराने के लिए कहा गया। बैंकों के साथ एटीएम बूथों की भी चेकिंग की गई।   शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!