सहसवान। तहसील क्षेत्र थाना मुजरिया के ग्राम पालपुर के लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग की।
मुजरिया-थाना क्षेत्र के गांव पालपुर से ट्रॉली भरकर आये ग्रामीणों ने थाना मुजरिया में पुलिस को तहरीर देकर छुट्टा पसुओं के पसु मालिको के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।
मंगलवार सुबह पालपुर निवासी लगभग तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही सौदान,नत्थू, यशपाल,राजवीर,श्याम सुंदर,पूरन, रमेश,नेमपाल सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगो की पालतू गायें जिन्हें ये लोग चरने के लिये छोड़ देते हैं जो खेतों में जाकर किसानों का भारी नुकसान करती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जब पालतू गायों को बांधने के लिये कहते हैं तो ये लोग झगड़ा करने को उतारू रहते हैं।
तहरीर देने वालो में ग्रीश,धर्मेंद्र यादव,गौरव गुप्ता,उमेश,उपदेश,सुल्तान,कररू,जितेंद्र,नत्थूलाल सहित लगभग 25-30 लोगों ने थाना मुजरिया आकर थानाध्यक्ष राजेश कौशिक के सामने शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

