युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए टी.आर.सी. लाॅ कालेज के छात्र छात्राएं, आयोजित हुई विचार गोष्ठी
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: युवा दिवस के अवसर पर गुरूवार को सतरिख स्थित टी.आर.सी. लाॅ कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक डा. दीपमाला श्रीवास्तव व प्रवक्ता डा. नवीन सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। विचार गोष्ठी के पश्चात् पूर्व में आयोजित मानवाधिकार दिवस के प्रतिभागी विजयी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि देश के युवाओं की सोच सकरात्मक हो जाए तो देश को आज भी विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानन्द के विचारों को अमल में लाकर अपने लक्ष्य को निर्धारित अवश्य करें और लक्ष्य की दिशा में कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवक्ता श्री धर्मेन्द्र कुमार ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते कहा कि अपने विचारों को स्वामी विवेकानन्द जैसा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्षों के साये में इतिहास हमारा पलता है, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। विचार गोष्ठी को विधि महाविद्यालय के आदित्य नारायण जयसवाल, अंजली वर्मा, अंकित राजपूत, अनीता वर्मा, जाहन्वी आदि छात्र छात्राओं ने अपने गीत, कविताओ, उद्बोधनों से प्रेरित किया। अन्त में पूर्व में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिनमें रंगोली प्रतियोगिता में अनीता वर्मा, पोस्टर प्रतियोगिता में जाहन्वी यादव, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रभात तिवारी प्रथम रहे। प्रवक्ता श्री वीर विक्रम सिंह ने ‘‘तुम वीर शिवा के वंशज हो, वह रोष तुम्हारा कहां गया, सुनो राज्य की सन्तानों, आक्रोश तुम्हारा कहां गया’’ उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता श्री मंजय यादव, श्री शशिकान्त दीक्षित, श्री अंमजद अंसारी, श्री अंकित मिश्रा, छात्र आदित्य प्रताप, कुशाग्र, दीपान्शू निषाद, छात्रा अंजली वर्मा, वैष्णवी, पूनम वर्मा सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

