युवा दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। भारत देश को विदेश में शिखर पर पहुंचाने वाले एवं सनातन धर्म का प्रचार करने वाले स्वामी विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस अवसर पर 12 जनवरी जिसे पूरा भारत युवा महोत्सव के रूप में मनाता है। युवा महोत्सव इसलिए मनाया जाता है कि आज के दिन युवाहृदय, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक युवा सम्राट स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। इसलिए आज के दिन संपूर्ण भारत के युवाओं में एक नई उर्जा भर जाती है और अपने मार्गदर्शक की याद में युवा वर्ग सामाजिक क्षेत्र में नए नए कार्य करते व करने का दृढ़ संकल्प लेते हैं। इसी सोच और ऊर्जा को लेकर कॉलेज टाइम से ही एक युवा मान सिंह वर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के जन्मोत्सव पर अपना रक्तदान व साथी युवाओं के रक्तदान करके हर्ष पूर्वक मनाते हैं। इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती पर अपना 14वीं बार रक्तदान कर युवा महोत्सव हर्ष पूर्वक मनाने का कार्य भूतपूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मान सिंह व वर्तमान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विनय वर्मा उनकी टीम के द्वारा जिला अस्पताल के रक्तकोश स्थल पर पहुंचकर रक्तदान किया गया। इस मौके पर रक्तकोष प्रभारी बाराबंकी, रक्तदान परामर्शकर्ता पर रक्तकोष टीम सहित टीम के अन्य लोग उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!