सपा सरकार ही लाई सभी वर्गों में खुशहाली: सुरेश
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा के विकास खण्ड बंकी ग्राम अटवा व नवलपुरवा व जहांगीराबाद कस्बा मे क्षेत्र पंचायत से बनी इंटरलाकिंग सङको लोकार्पण सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, तब तब सभी वर्ग के लोग की खुशहाली के लिए काम किया है। आज बीजेपी की डबल इंजन की सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। विकास कार्य अटके पड़े हैं और आम आदमी पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है और सिर्फ अखिलेश यादव प्रदेश के एकमात्र नेता हैं जो कि जनता के उत्पीड़न के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सरकार पहले दिन से प्रदेश की जनता के प्रति अन्याय कर रही है। विरोध करने वालों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। इस अवसर पर मो अकील बीङीसी मो शफीक, मो इस्लाम, उमाशंकर यादव, सचिन वर्मा, प्रवीन बीङीसी, नन्हे लाल, बाबू कुरैशी प्रधान, मो कलीम, मोहम्मद तौसीफ, विनय यादव, बाबुल मिश्रा, दीपक गुप्ता, रंजीत यादव, जय किशन यादव बीङीसी, सुशील यादव, विपिन यादव आदि लोग उपस्थित हुए। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

