जब जब धर्म पर संकट आया है तब तब प्रभु ने अवतार लेकर धर्म की रक्षा की
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के मोहल्ला माली मोहल्ला में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन नैमिषारण्य से आयी कथावाचिका रेखा शास्त्री ने भक्तो से कहा कि जब जब धर्म पर संकट आया है तब तब प्रभु ने अवतार लेकर धर्म की रक्षा की है।
जब जब होई धरम के हानि बढ़य असुर अध्यम अभिमानी। तब तब प्रभु धरि विविध शरीरा हरहि कृपानिधि सज्जन पीरा।। कथावाचिका रेखा शास्त्री ने कहा कि जब जब समाज में अत्याचार, भृष्टाचार, फैलने लगता है तब तब प्रभु अधर्म को नाश करने के लिए इस धरा धाम पर अवतार लेते है। इस मौके पर सुरेश नाग , राजेश मौर्य, शिवकैलाश नाग, संजय मौर्य, लाल बहादुर वर्मा, पंकज नाग सहित तमामभक्त गण मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

