मारपीट मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मारपीट के मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी हरिलाल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रविवार को वह घर पर मौजूद था तभी पड़ोसी सरवन कुमार पुत्र बेचू वह अश्वनी कुमार पुत्र सरवन कुमार व संतोष पुत्र राम दुलारे वन नवमी लाल पुत्र राम दुलारे वह पुष्पा देवी पत्नी सरवन कुमार गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जहांगीराबाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए 4 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मारपीट का मामला है मुकदमा दर्ज किया है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!