रामसनेहीघाट बाराबंकी। विगत 4 दिनों में सुमेरगंज कस्बे में आधा दर्जन बन्दरो की संदिग्ध मौत के मामले मे एसडीएम के निर्देश पर कराये गये पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे बीमारी से मौत की पुष्टि होने के प्रशासन ने राहत की सांस ली। विदित हो कि विगत चार दिनो मे सुमेरगज कस्बे मे आधा दर्जन से अधिक बन्दरो की मौत से लोगो मे हडकम्प मच गया था। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर एसडीएम राम आसरे वर्मा पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंच कर बन्दरो की मौत का कारण जानने के मृत बन्दरो का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। पशु चिकित्सक द्वारा कराये पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे बीमारी से बन्दरो के मरने पुष्टि होने के बाद सभी ने राहत की सास ली। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
Related Posts

