अखिलेश बोले- भाजपा राज में बढ़ती जा रही आर्थिक व सामाजिक असमानता, लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय संपत्तियों पर भाजपा सरकार की मिली भगत से चंद पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है। फार्म हाउस वाले सत्ता पर काबिज हो गए हैं जबकि खेती करने वाले, गांव-गरीब समाज के लोग सत्ता से बाहर हैं।समाजवादी पार्टी संकल्प लेती है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इस हालात को बदलना है।अखिलेश ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक कुनीतियों से देश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। एक बार फिर मंदी की आशंका जताई जा रही है, जिसमें कई लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे। गरीब की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है। भाजपा सरकार में एक तरफ अमीरों का मुनाफा बढ़ता जा रहा है वहीं, किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।

