मानव कल्याण हेतु आयोजित पांच कुण्डीय रुद्र यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। बिसौली एमएफ हाईवे स्थित ग्राम हत्सा में मानव कल्याण हेतु आयोजित पाँच कुण्डीय रुद्र यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। देर शाम तक चले भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारे में पधारे दर्जनों साधु संतों को सपा विधायक आशुतोष मौर्या ने शाल उढ़ाया और दक्षिणा प्रदान की। दोपहर से चले भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर आयोजक पुनीत शंखधार, जमुना प्रसाद मिश्रा, गिरीश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, अशोक शर्मा, सीपी शर्मा, रामदेव मिश्रा, सत्यदेव मिश्रा, बबलू मिश्रा, रवि मिश्रा, शिवम शंखधार, राजेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र भट्ट, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

