डीआईजी पहुंचे पुलिस लाइन और नगर कोतवाली किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिले की पुलिस लाइन व नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कोतवाली में खड़ी पुरानी गाड़ियों की नीलामी व अन्य आवश्यक बदलाव के दिशा निर्देश दिए। दरअसल, शुक्रवार को अयोध्या रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह सुबह 8ः30 बजे ही जिले के निरीक्षण पर पहुंच गए। जिससे पूरे विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। सर्वप्रथम महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन में चल रहे भवनों के निर्माण कार्य को देखा। यहां चल रही मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा। यहां बनी बैरक को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें अपराध के मामलों की समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि पुलिस द्वारा जिले के बड़े रसूखदार माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। जोकि प्रशंसनीय है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने इस तरह की कार्रवाई को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए। तत्पश्चात नगर कोतवाली पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का हालचाल जाना। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

