स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला, किया प्रदर्षन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के धर्म विरोधी ब्यानों से आहत अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने सरकार से स्वामी प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग किया है। बीते कई दिनों से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस और ब्राह्मणों एवं संतों के प्रति दिए जा रहे अमर्यादित ब्यानों से नाराज तहसील सिरौलीगौसपुर के अधिवक्ताओं ने वुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनकी तुलना पतलून से करते हुए जींस पैंट का पुतला बनाकर तहसील गेट पर जला दिया। बार एसोसिएशन महामंत्री राना प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध जताते हुए कहा कि सरकार को स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करनी चाहिए। इस मौके पर विनोद कुमार सिंह काशीप्रसाद दिनेश चन्द्र वीरेंद्र सिंह अवनीश दास विजय अवस्थी सुनील कुमार द्विवेदी शुभम् तेज बहादुर सिंह वासिफ निखिल कुमार रमाकांत सुनेद कुमार सत्यनाम पवन सिंह लवकेश अंकित बहोरी प्रसाद शुक्ला सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

