सीरियाई सेना की इदलिब में प्रगति जारी, कई इलाक़ों को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से कराया आज़ाद
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
सोमवार की रात सीरियाई सेना ने उत्तरी सीरिया में स्थित इदलिब प्रांत के दक्षिणी इलाक़े में प्रगति करते हुए मारेत हुमराह, मारज़िता और जबाला गांवों को तुर्की समर्थित आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
सीरियाई सूत्रों का कहना है कि उत्तरी सीरिया में सीरियाई सेना की प्रगति जारी है और सोमवार की रात इस अभियान में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।
उत्तरी सीरिया में तुर्की के हस्तक्षेप और आतंकवादी गुटों को बड़ी मात्रा में हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने के बावजूद, रूस की वायु शक्ति की मदद से सीरियाई सेना आगे बढ़ रही है और अब वह तुर्की की सीमा के काफ़ी निकट है।
2011 से गृह युद्ध और गहरे संकट का सामना करने वाले इस अरब देश में इदलिब विदेशी समर्थन प्राप्त आतंकवादियों का अंतिम गढ़

