आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर यज्ञ, प्रवचन व कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली से पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देखा। पिंदारा रोड स्थित आर्यसमाज मंदिर में आचार्य संजीव रूप के दिशा निर्देशन में यज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। आर्य समाज के पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। गुधनी से पधारे आचार्य संजीव रूप ने स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने वेदों की महत्ता समझाई। कार्यक्रम में ज्ञान देवी आर्य बाल विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री विनोद वार्ष्णेय ने किया।यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दो वर्षीय विश्वव्यापी योजनाओं के शुभारंभ का दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया गया। इस अवसर पर आर्यसमाज के प्रधान हरिओम रस्तोगी, उप प्रधान ज्ञानेश भिल्ला, मंत्री विनोद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डॉ वीरेश गुप्ता, संरक्षक हरिप्रकाश अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट, भानुप्रकाश गुप्ता, साहू सावेन्द्र गुप्ता, मनोज आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, नीरज वार्ष्णेय साईं, प्रधानाध्यापक पुनीत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, वीरपाल कबीरा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!