बदहाली पर आंसू बहा रहा तासपुर का पंचायत भवन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
देवा बाराबंकी। विकासखंड देवा के ग्राम पंचायत तासपुर में बने आधे अधूरे पंचायत भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। वही विकास खंड के अधिकारी विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं। ज्ञात हो कि देवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तासपुर का 2015 में नई ग्राम पंचायत के रूप में गठन किया गया था। इस पंचायत की एक पंचवर्षीय बीत चुकी है और दूसरी पंचवर्षीय चाल रही है। फिर भी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। सोचने वाली बात तो यह है कि आधे अधूरे पंचायत भवन को पूर्ण दिखाकर जियो टैग करा लिया गया। ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती भी कर दी गई पंचायत भवन के नाम पर कंप्यूटर,मेज, कुर्सी की भी खरीदारी कर ली गई। लेकिन ग्राम पंचायत की जनता पंचायत भवन को देख कर के केवल चक्कर काटती है। इस आधे अधूरे पंचायत भवन का कार्य कब पूर्ण होगा कब तक कोई इसमें बैठेगा। पंचायत भवन पूर्ण ना होने से जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है। पंचायत की जनता को आए दिन ब्लॉक के चक्कर लगाने पढ़ते हैं जिससे जनता परेशान रहती है। पंचायत की जनता को परिवार रजिस्टर की नकल, नाली, खड़ंजा,साफ-सफाई के कार्य हेतु सुविधाएं देने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया और पंचायत सहायक की भर्ती की, कि पंचायत की जनता को इधर-उधर भटकना न पड़े बार-बार ब्लॉक के चक्कर ना काटने पड़ें लेकिन लापरवाह गैर जिम्मेदार अधिकारियों के चलते यह समस्या आज जटिल रूप धारण कर खड़ी है। इस संबंध में जब पंचायत सचिव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हम को जल्द ही ग्राम पंचायत मिली है कार्य कराया जा रहा है। हर महीने सरकारी धन का दुरुपयोग कर पंचायत सहायक को सैलरी दी जा रही है। वहीं तासपुर पंचायत भवन के बगल में बने सामुदायिक शौचालय का उपयोग करना पंचायत की जनता के लिए लोहे के चने चबाने के बराबर दुर्लभ हो गया है क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत बनवाए गए सामुदायिक शौचालय तासपुर में पानी और बिजली की सुविधा ना होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो रहा है फॉर्मेलिटी के तौर पर सुबह-शाम एक घंटा खोला जरूर जाता है। और इस शौचालय पर केयरटेकर को ₹6000 प्रति माह का वेतन देकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है। सरकार के धन को दुरुपयोग करने वालों से इसकी वसूली होनी चाहिए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

