वन्य जीव संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर आयोजित हुई संगोष्ठी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सशक्त समाज के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक : एसआई ज्योति वर्मा

रामसनेही, घाट बाराबंकी। आर्यन पब्लिक स्कूल प्रांगण में विश्व गौरैया दिवस पाक्षिक संगोष्ठी के साथ ही महिला सशक्तिकरण जागरूकता विषयक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ तथा बच्चों को जीवोत्थान सेवा समिति द्वारा पक्षियों को पानी रखने हेतु मिट्टी के बर्तनों को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी रामसनेही घाट ज्योति वर्मा ने छात्र – छात्राओं को वन्य जीव व समाज में उनकी उपदेयता के साथ ही महिला सशक्तिकरण विषय पर अपना संबोधन दिया व छात्रों से बात की। इस अवसर पर जीवोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह सूर्यवंशी, विद्यालय परिवार के प्रबन्धक शत्रोहन सिंह, प्रधानाचार्य अरेन्द्र कुमार सिंह , वीर प्रताप सिंह , राम प्रकाश विश्वकर्मा ,दिनेश कुमार वर्मा, पंकज यादव,जितेंद्र पांडेय , प्रतीक्षा सिंह जी,आरती यादव , आराध्या सिंह ,रिशू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!