दलितों के सर्वमान्य नेता थे बाबू जगजीवन राम: रमेश कुरील जयन्ती पर याद किये गये भूतपूर्व उप प्रधानमंत्री, दी गई श्रद्धांजलि

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, दलितो, मजदूरों व गरीबो के मसीहा बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन सन्त शिरोमणि गुरू रविदास जयन्ती समारोह समिति मोहल्ला कानून गोयान द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चन्द्र कुरील के नेतृत्व में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। बाबू जगजीवन राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रमेश चन्द्र कुरील ने कहा कि बाबू जी का जन्म 05 अप्रैल 1908 को बिहार प्रदेश के जिला शाहाबाद के छोटे से गांव चाँदवा में हुआ इनकी माता का नाम वसन्ती देवी व पिता का नाम शोभी राम था। पढ़ाई के दौरान ही गांधी जी से प्रेरित होकर आजादी की लड़ाई में शामिल हुए तथा भारत छोड़ो आन्दोलन में जेल भी गये। मात्र 28 वर्ष की उम्र में बाबू जी सन् 1936 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 30 वर्षों तक लगातार केन्द्रीय मंत्री मण्डल में रहे श्रम, कृषि, संचार व रक्षा जैसे अहम् मंत्रालयों का कुशलता पूर्वक निर्वाह किया। वह भारत के उप प्रधानमंत्री भी बने। निरन्तर 50 वर्षों तक बाबू जी ने दलितो मजदूरों व गरीबों के मूल भूत अधिकारो के लिए ऐतिहासिक कार्य किये दलितो के सम्मान की रक्षा के लिए बाबू जी ने सन् 1934 में अखिल भारतीय रविदास महासभा की स्थापना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुरील, अमरीश कुरील, धीरज कुरील, रक्षक कुरील, राजेन्द्र कुरील, राम प्रकाश कुरील, मथुरा प्रसाद, शत्रोहन लाल, रचना श्रीवास्तव, पंकज गौतम, रोहित द्विवेदी, देवांशु प्रताप सिंह, अभिषेक नीरज गुप्ता, अभिषेक वर्मा, कुलदीप कुरील, अमन कुरील, अमित कुरील, उपेन्द्र भास्कर, आकाश भास्कर, आशीष कुरील, करन यादव, कनिष्क कुरील, एकलव्य कुरील, कमला देवी, प्रीशा कुरील, अनीता देवी, सुनीता देवी, बाबू गौतम, राहुल गौतम, विकास गौतम, मनोज गौतम, अशफाक अली फोटोवाला आदि उपस्थित रहें।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!