संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, घर में मचा कोहराम
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
देवा, बाराबंकी। देवा कोतवाली के बिशुनपुर चौकी अंतर्गत शनिवार सुबह सिद्दीकी धर्मशाला के पीछे मैदान में एक शव पड़े होने की की सूचना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत पुत्र स्वर्गीय छब्बन (22) निवासी मोहम्मदपुर थाना देवा धमसंड में बनी गौशाला पर बीते 2 वर्षों से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। गौशाला से ड्यूटी कर शुक्रवार की शाम अपने घर आया अचानक शनिवार की सुबह सिद्दीकी धर्मशाला के पीछे सुजीत के शव पड़े होने की सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस और घरवालों ने देखा कि सुजीत के शव के बगल में एक गिलास में पानी और कृषि में उपयोग होने वाला कांच मार पाउडर मिला जिससे यह आशंका प्रतीत होती है कि मृतक सुजीत ने उक्त पाउडर को निगल कर आत्महत्या की। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई बाबूलाल बाल्मीकि पुत्र श्यामलाल के द्वारा एक प्रार्थना पत्र मिला है फिलहाल मृतक का पंचायत नामा भर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

