. अधिवक्ताओं से पंगा लेने वाले दोनों उप जिला मजिस्ट्रेट सहित तीन उप जिला मजिस्ट्रेट इधर-उधर स्थानांतरित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बदायूं जनपद की सहसवान तथा बिसौली तहसीलों में तैनात उप जिला मजिस्ट्रेट तथा अधिवक्ताओं के मध्य न्यायिक कार्यों को लेकर चल रहे विवाद के फल स्वरुप सहसवान उप जिला मजिस्ट्रेट  बिसौली तथा बिसौली में तैनात उप जिला मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट बदायूं के पद पर स्थानांतरित करते हुए अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट पद पर जनपद मुख्यालय पर तैनात उप जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह को सहसवान तहसील का उप जिला मजिस्ट्रेट पद पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल कार्य भार ग्रहण करने के निर्देश किए हैं I

ज्ञात रहे सहसवान तहसील में तैनात उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र का बीते दिनों बार एसोसिएशन अध्यक्ष तथा अधिवक्ताओं के मध्य न्यायालय कार्यों को लेकर तीखी झड़प हो गई थी जिस पर अधिवक्ताओं ने एक दिन काम रोको हड़ताल रखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र के स्थानांतरण कराए जाने की मांग करते हुए जिला अधिकारी मनोज कुमार से बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कार्यों मैं रुचि ना लेने तथा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए स्थानांतरण किए जाने की मांग की वही बिसौली तहसील में उप जिला मजिस्ट्रेट ज्योति शर्मा द्वारा भी अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला भी गर्म था बिसौली के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उप जिला मजिस्ट्रेट ज्योति शर्मा को तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की जिस पर जिला अधिकारी ने अधिवक्ताओं से पंगा लेने वाले सहसवान उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र को उप जिला मजिस्ट्रेट बिसौली तथा बिसौली उप जिला मजिस्ट्रेट पद पर तैनात ज्योति शर्मा को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी पद पर जिला मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं तथा सहसवान उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र के बिसौली स्थानांतरण किए जाने के उपरांत अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात उप जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह को सहसवान तहसील का उप जिला मजिस्ट्रेट पद पर नियुक्त करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं l
उप जिला मजिस्ट्रेट सहसवान विजय कुमार मिश्र का बिसौली तथा बिसौली उप जिला मजिस्ट्रेट ज्योति शर्मा का अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट पद पर जिला मुख्यालय स्थानांतरित होने पर अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!