डॉ शुभम वर्मा ने लगाया निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर होम्योपैथी के संस्थापक डॉ सैमुअल हैनिमैन की जयंती की पूर्व संध्या पर लगाया गया कैम्प
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। होम्योपैथी के संस्थापक डॉ सैमुअल हैनिमैन की जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बा बरेठी स्थित जनता अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अवधेश वर्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ शुभम वर्मा द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ शुभम वर्मा बताते है कि हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। इस दिन होम्योपैथी के संस्थापक डॉ सैमुअल हैनिमैन की जयंती के रूप में भी जाना जाता है। आज पूरी दुनिया में लोग होम्योपैथी दवाओं पर भरोसा कर रहे हैं और उसके जरिए अपनी सेहत संबंधी समस्याओं का उपचार करवा रहे हैं।इस पर लोगों का भरोसा इसलिए भी है क्योंकि इसके साइड इफेक्ट की संभावना कम और ठीक होने की संभावना अधिक देखी गई है।होम्योपैथी दवाएं लाइक क्योर लाइक के सिद्धांत पर आधारित है। इसका अर्थ है कि जिस पदार्थ को कम मात्रा में लिया जाता है, वही लक्षण बड़ी मात्रा में लेने पर ठीक हो जाते हैं। विश्व होम्योपैथी दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ शुभम वर्मा द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कानपुर के त्वचा रोग विशेषज्ञ अमर सिंह राठौर लखनऊ से यश अवस्थी के द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया गया। कैंप में करीब 200 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया तथा डॉ हैनिमैन को उनकी जयंती की संध्या पर याद कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ चिकित्सकों सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

