नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। रविवार को विकासखंड क्षेत्र ग्राम समरदा में संस्था मदर फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान और नशा मुक्त जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष आर.के सिंह, संस्था के संस्थापक ए.पी सिंह, संस्था के सचिव अंजली सिंह सामाजिक कार्यकर्ता डा0 ए0के0 मिश्रा, मंगल, इश्तियाक, प्रीति, रुचि सर्वेश कुमार, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर बिजेंदर पासवान ने जनमानस को नशा मुक्त जन जागरूकता कार्यक्रम में बताया कि स्कूल/कॉलेज जाने वाले बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और विशेषकर युवा वर्ग लोगों को शराब, बियर, अफीम, गांजा, तंबाकू गुटखा सिगरेट, नशीली दवाओं, कोकीन ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थ आदि से बुरी तरह से प्रभावित हैं। इस जहरीले और नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक मानसिक आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है, जबकि देश के विकास में युवा पीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। संस्था मदर फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्त जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने गांव को अपने समाज को नशा मुक्त बनाएंगे। जनमानस को इससे होने वाले नुकसान से जागरूक करेंगे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

