लाल देह लाली लसे अरु धर लाल लंगूर.. ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। लाल देह लाली लसे अरु धर लाल लंगूर.. व हनुमान चालीसा पाठ भोर पहर से ही मंदिरों में गूंज उठे। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के चलते मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही दिखाई देने लगी। मंदिर पहुंचे भक्तों ने बजरंग बली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद लिया। घंटे घड़ियाल की आवाज के बीच मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हनुमत भक्ति के गीतों के बीच भक्त दिन भर भंडारे का प्रसाद व शरबत का वितरण करते रहे। शहर के कैलाश आश्रम, धनोखर धनोखर मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, संतोषी माता मंदिर पर बजरंग बली के दर्शन को भक्तों का तांता लगा। मंदिरों में सुबह व शाम भक्तों की भीड़ लगी रही। विशेष तौर पर धनोखर स्थित हनुमान मंदिर पर दूर-दूर से आए भक्तों ने हनुमान जी की आराधना की। अनेकों भक्तों ने बड़े मंगल पर व्रत रखकर घर पर बजरंग बली की आराधना की। वहीं मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद भक्तों ने जिले भर के प्रमुख चौराहों, नगर व कस्बों में जगह-जगह स्टाल लगाए गए। भक्तों ने अपनी सार्मथ्य के अनुसार सब्जी पूड़ी, छोला चावल, हलवा, बूंदी, शरबत पिलाया। शहर के नाका पैसार पर मौर्या मार्केट में भूपेंद्र सिंह बबलू और राजेश मौर्य, देवा रोड पर भाजपा नेता पंकी गुप्ता के आवास पर और आनंद भवन स्कूल के सामने शर्मा टिंबर पर सभासद शिवा शर्मा, छाया चौराहा पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पटेल तिराहा व धनोखर चौराहा समेत कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया।

महिला सभासद ने बांटा प्रसाद
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला सत्य प्रेमी नगर स्थित श्री भुईहारे बाबा नव दुर्गा मंदिर परिसर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया तथा नवनिर्वाचित भाजपा की महिला सभासद मुक्ता सिंह एवं शशि भूषण सिंह भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर निवर्तमान सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ष्ज्ञानूष् मंदिर की मुखिया विमला निगम, शशि भूषण सिंह, जितेश बहादुर सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, बबली टंडन, आकाश सिंह, स्पंदन सिंह आशीष निगम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एसबीएस इंटर कालेज में भण्डारा आयोजित
बाराबंकी। हैदरगढ़ सुबेहा रोड पर ग्राम नरौली में स्थित एसबीएस पब्लिक इंटर कालेज के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह द्वारा हर वर्ष स्कूल प्रांगण में बड़े मंगल के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। उस परंपरा को बनाए रखने के लिए इस जिम्मेदारी का निर्वाहन आज उनके पुत्र और संस्था के प्रबंधक हर्षित राज कुमार सिंह ने बिल्कुल उसी व्यवस्था उसी परंपरा के अनुसार स्कूल प्रांगण में तृतीय बड़े मंगल के दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिस तरह स्कूल प्रबंधक स्वर्गीय अशोक सिंह करते थे। आयोजित भंडारे में स्कूल के बच्चे और तमाम भक्तों ने बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण किया।  भंडारे में मुख्य रूप से सानवी सिंह, शरन्न्या सिंह, एस.बी.एस. पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य शाशी प्रकाश शुक्ला, राम लखन पाल, उत्सवी सिंह, ममता, बिंदु, प्रतिमा, शकर पवार, राजू सिंह एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

हरख ब्लाक प्रमुख ने भक्तों को बांटा प्रसाद
ज़ैदपुर, बाराबंकी। हरख ब्लाक परिसर में तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम तक छोला चावल के साथ मीठी बुंदिया के साथ ठंडा पानी प्रसाद के तौर पर वितरण किया जारहा था। भण्डारे में हरख ब्लाक प्रमुख रवि रावत के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य के साथ ग्राम पंचायत सचिव व आसपास के ग्रामीणों सहित राहगीरों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेन्द्र प्रसाद यादव, सचिव बृजेश कुमार, जैसराम, नवीन कुमार, महेंद्र प्रकाश, आकाश पटेल, नीरज कुमार, प्रदीप यादव, प्रदुम्न कुमार, सूरज कुमार, अटल बिहारी मिश्र, मनमोहन सिंह, संध्या दुबे, जेई राजेश यादव, सगीर अहमद नूरी, टीए अरुण कुमार वर्मा, अफताब आलम, उमेश वर्मा, शिव बदन, चट्टान सिंह, वीरेंद्र सिंह, अफताब शफीक, राजेन्द्र वर्मा, सलमान अली सहित ब्लाक के स्टाफ मौजूद था।

विधायक गौरव रावत ने की पूजा अर्चना
मसौली, बाराबंकी। जेष्ठ के तीसरे मंगलवार को हनुमान मन्दिरों पर भक्तों की उमड़ी भीड़। क्षेत्र में कई जगह पर  छोला चावल, पूड़ी सब्जी बूंदी, शरबत आदि का भण्डार चल रहा था। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ग्रहण किया।कस्बा मसौली भगवंत दास कुटी, बल्ली दास कुटी, श्रीदुख हरण हरदेव लाल मन्दिर, बड़ागांव, बांसा, ज्योरी, शहावपुर, बिन्दौरा सहित विधायक जैदपुर गौरव कुमार रावत ने बड़े मंगल पर विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के विभिन्न भंडारों में पहुंचकर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पिंटू वर्मा, नगर अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रधान अवध राम वर्मा, प्रतिनिधि रिजवान संजय, सूरज पाल रावत, विजय वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Don`t copy text!