बाराबंकी चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुँचे लोग हर तरफ खमोशी लोगो के आँखों से निकले आँसू
बाराबंकी के हैदरगढ़ इलाके के हनुमान मन्दिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माँ-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मृतक माँ-बेटे अमेठी जनपद के रहने वाले थे और होली के मौके पर हैदरगढ़ के मितई का पुरवा गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बाइक से जा रहे थे तभी हैदरगढ़ कस्बे के हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी
इस हादसे में बुरी तरह घायल माँ-बेटे के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी हादसे की सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जिला ब्यूरो चीफ सगीर अमान उल्लाह SM news 24 टाइम्स

