शिव मंदिर पर आगामी 15 जुलाई तक आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा निकाली गई

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। ग्राम बंजरिया स्थित काली शक्तिपीठ शिव मंदिर पर आगामी 15 जुलाई तक आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा के उपलक्ष में कलशयात्रा निकाली गई। भजन कीर्तन के साथ पीतवस्त्रधारी एक सौ एक महिलाएं अपने सिर पर पवित्र कलश रखकर पूरे गांव में घूंमी। कलशयात्रा के साथ एसडीएम विजय कुमार मिश्र, यज्ञाचार्य व कथाव्यास पंडित राधेश्याम महाराज व आयोजक वीरेन्द्र यादव चल रहे थे। पूरे गांव में भ्रमण के बाद कलशयात्रा आयोजन स्थल पर आकर विसर्जित हुई। एसडीएम श्री मिश्र ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज को एकसूत्र में पिरोने में सहायक होते हैं। आयोजक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि सुबह 8 से 12 बजे तक यज्ञ व शाम 4 से 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर अनुपम गुप्ता, अमित अग्रवाल, नीरज शर्मा, मुकेश शंखधार, प्रमोद यादव, महेन्द्र प्रताप, सुरेन्द्र यादव आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!