सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ मां पार्वती की पूजा की जाती।अरविंद कुमार सिंह गोप

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । सनातन धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है सावन मास भगवान भोलेनाथ जी को अत्यंत प्रिय है सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ मां पार्वती की पूजा की जाती। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा हैदरगढ़ मे सुबेहा रोड ग्राम हरपालपुर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मे देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ महाराज जी का विधि विधान से रुद्राभिषेक करने के उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित ग्राम वासियों से कहीं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से मनुष्य को वह सब प्राप्त होता है जिसकी वह अभिलाषा रखता है सावन माह बहुत ही पवित्र महीना है इस माह में भगवान भोलेनाथ से जो भी अभिलाषा व्यक्त की जाती है वह निश्चित ही पूर्ण होती है। रुद्रा अभिषेक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, पिंकू सिंह, राजू सिंह, संजय सिंह एडवोकेट, अय्यूब कुरैशी, छात्र सभा जिला अध्यक्ष आकाश यादव, कुश पाल सिंह, युवा नेता रोशन सिंह, सतीश यादव मामा, राजेश सिंह, आदि प्रमुख लोगों ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
वीरेंद्र प्रधान जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी बाराबंकी शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!