जैदपुर एव क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ मे बदमाश को धर दबोचा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मुठभेड़ मे एक सिपाही सहित दो बदमाश घायल

मसौली बाराबंकी। गैंग के साथ मिलकर विद्युत हाईटेंशन तार चोरी करने वाले गैरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को जैदपुर एव क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ मे धर दबोचा मुठभेड़ मे एक सिपाही सहित दो बदमाश घायल हुए है जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । पुलिस की गिरफ्त मे आये बदमाशों के विरुद्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानो मे लूट एव चोरी के मामले दर्ज है।


बीते दिनों ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओ को लेकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर बीती रात्रि जैदपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बंगला बाजार के निकट कुछ बदमाश कवालिस गाडी से खड़े किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक मे है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार हमराहियो के साथ टावर के निकट खड़ी कवालिस गाड़ी को घेर कर पूछताछ शुरु की इतने मे एक बदमाश ने आरक्षी अंकित तोमर पर चाक़ू से हमला कर दिया और गाड़ी से कूद कर भागने लगे। सूचना पर थाना जैदपुर से पहुँचे अतरिक्त प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह थाने के अन्य उपनिरिक्षको एव हमराहियो के साथ कम्बिंग शुरु की तो गाडी चालक श्याम सुन्दर पुत्र अमरनाथ कश्यप निवासी पिपरास्माइल थाना कोडरी जनपद गोण्डा सहित शातिर अपराधी रामजी यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी दाउतपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ, जय कुमार पुत्र राम प्रकाश लोध निवासी भरसवां थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त मे आये बदमाशों के पास से 2 अदद तमंचा 315 बोर व कई जिंदा/खोखा कारतूस सहित बंडल मे बनाकर रखा गया विद्युत तार
बरामद हुआ । अभियुक्त रामजी यादव पर लूट व चोरी के 5 एवं अभियुक्त जय कुमार पर 4 अभियोग लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्र मे दर्ज है । मुठभेड़ मे घायल आरक्षी एव बदमाशों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!