जनरल सुलैमानी की हत्या और ताजी छावनी पर हमले के दावे के बीच समानता हैः शमख़ानी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने जनरल क़ासिम सुलैमानी और अबू महदी अलमुहन्दिस की हत्या तथा बग़दाद की ताजी छावनी पर मीज़ाइल हमले पर आधारित अमरीकी दावे के बीच समानता की सूचना दी है।
ज्ञात रहे कि क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी को जो इराक़ी अधिाकरियों के निमंत्रण पर बग़दाद के दौरे पर थे, तीन जनवरी को इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के उप कमान्डर अबू महदी अल मुहन्दिस को उनके आठ साथियों के साथ अमरीकी राष्ट्रपति के आदेश के बाद एक हमले में शहीद कर दिया गया था।
ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने हालिया बग़दाद दौरे की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस यात्रा में इराक़ी अधिकारियों से अपील की गयी कि वे जनरल क़ासिम सुलैमानी और अबू महदी अलमुहन्दिस की हत्या में लिप्त आंतरिक तत्वों की पहचान बताएं।
अमरीका ने शुक्रवार की सुबह इराक़ के चार क्षेत्रों पर हमला किया था जिसमें इराक़ी स्वयं सेवी बल, पुलिस और रक्षा मंत्रालय के कुछ अधिकारी हताहत हुए।
इराक़ी स्वय सेवी बलों के ठिकानों पर अमरीकी युद्धक विमानों के हमले एसी हालत में हुए कि अमरीका का दावा है कि यह हमला ताजी छावनी पर हमले का जवाब था जबकि अभी तक इराक़ के किसी भी गुट ने हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं थी। (

Don`t copy text!