मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपी की मां सहित दो लोगों पर जान से मार देने की धमकी देने की नाम दर्ज रिपोर्ट कराई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना कोतवाली पूर्व में न्यायालय में चल रहे मुकदमे में समझौता ना करने पर आरोपी की मां सहित 2 लोगों द्वारा जान से मार देने की दी गई धमकी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है l थाना उझानी के ग्राम रियोनईया निवासी अवनीश पाठक पुत्र सुरेश ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थी का एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है जिसमें आरोपी की मां रामन पत्नी जगदीश तथा उसका पिता जगदीश पुत्र पृथ्वी फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं जबकि मुकदमे में गवाही होनी शेष रह गई है उपरोक्त लोग धमकाते हैं तथा कहते हैं कि अगर तुमने मुकदमे में समझौता नहीं किया तो तुम्हें जान से मरवा देंगे प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 506 में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!