सांड को ग्राम के ही एक व्यक्ति ने भाला मारकर की हत्या नाम दर्ज रिपोर्ट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना इस्लामनगर में ग्राम में भ्रमण कर रहे एक सांड को ग्राम के ही एक व्यक्ति द्वारा भाला मारकर की गई हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है l जानकारी के मुताबिक ग्राम विक्रमपुर चरशोरा निवासी महेश कुमार सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने थाना इस्लामनगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम में एक सांड घूमता रहता था जिस पर गांव के ही किशन पाल पुत्र रामस्वरूप ने भाला मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया उपरोक्त भाले से गंभीर रूप से घायल हुए सांड ने मेरे ही बाग में आकर दम तोड़ दिया l
महेश कुमार की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने किशनपाल के विरुद्ध पशु क्रूरता धारा 429 में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!