मेरी माटी मेरा देश अभियान से 9 से 15 अगस्त तक जुड़ेगा उत्तर प्रदेश:सीएम

नौ अगस्त से पंद्रह अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी तैयारियां कर ली हैं। आपको बता दें कि मेरा माटी मेरा देश अभियान 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश के समस्त जनपदों में अमृत कलश यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अमृत कलश के माध्यम से प्रदेश के हर गांव, हर शहर की मिट्टी को लखनऊ और दिल्ली में आजादी के अमृत वर्ष की स्मृति के साथ संग्रहीत किया जाएगा। ब्लॉक स्तर, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में माटी गीत का सस्वर गायन किया जाएगा। नागरिक संगठनों, उद्योग व्यापार मंडल, नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस अभियान के दूरदर्शन, आकाशवाणी पर विशेष बुलेटिन जारी होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर दीवार पेंटिंग और रंगोलियां बनाई जाएंगी। स्थानीय नगर पालिका स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी इमारतों पर होडिंग, बैनर और स्टैंडी लगेंगे। विद्यालयों में आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय प्रतियोगिता का अयोजन किया जाएगा। जबकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। परिवहन निगम को भी जिम्मेदारी दी गई है। राज्य परिवहन की बसों, ट्रकों, ऑटो को मेरी माटी मेरा देश के संदेशों से रंगा जाएगा। टोल और चेक प्वाइंट्स पर इसकी ब्रांडिंग की जाएगी, पेपम्लेट, लीफलेट आदि वितरित किए जाएंगे।

Don`t copy text!