……..उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद थाना सफदर गंज मे मुकदमा पंजीकृत किया गया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम बरियारपुर,मजरे बघौरा मे हल्का लेखपाल से अभद्रता करने ,सर्वे का नक्शा फाड़ देने के आरोपियों पर उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद थाना सफदर गंज मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरियारपुर मजरे बघौरा मे हल्का लेखपाल महेश प्रसाद वर्मा गांव मे घरौनी का सर्वे कर रहे थे । गांव के मंशा राम ,अयोध्या प्रसाद ,राम प्रसाद व चन्द्रिका प्रसाद नियमो के विपरीत सर्वे करने का दबाव बना रहे थे मना करने पर लेखपाल से आमादा फौजदारी हो गये । गाली-गलौज और, धमकियां दी तथा सर्वे का नक्शा फाड़ दिया । अधिकारियों के निर्देश पर सफदर गंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

