बीएलओ घर घर जाकर करें सर्वे – कल्पना जायसवाल
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर तहसील सभागार में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी सुपरवाइजर व बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य को सौ फीसदी पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि बीएलओ घर घर जाकर सर्वे करें और शत प्रतिशत मतदाताओं को सूची में शामिल करने का कार्य करें। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि कार्य में कोताही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार गिरजाशंकर यादव, अजहर अली, बीडीओ मुनव्वर खान, अनुज कुमार श्रीवास्तव सहित सभी सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

