मन्दिर में हुई चोरी का जैदपुर पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर खुलासा

अवधेश कुमार वर्मा

मसौली बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने दुर्गा मन्दिर में हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी किये गये शत-प्रतिशत सोने के जेवरात बरामद किया है।
बताते चले कि 20 अगस्त की रात्रि जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर स्थित दुर्गा मंदिर से मूर्ति के सिंगार सोने के जेवरात चोरी हो गये थे मंदिर के प्रबंधक विजय कुमार सोनी पुत्र बंशीधर सोनी की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज हुआ था पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जैदपुर ने 24 घंटे मे खुलासा करते हुए
आशीष कुमार उर्फ पुत्तू पुत्र अनिल कुमार वर्मा . अखिलेश पुत्र लल्लन वर्मा निवासीगण बीबीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बीबीपुर बैंक के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये सोने के जेवरात दो अदद चेन की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

Don`t copy text!