राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की कार्यकारिणी का गठन………

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। टीबी कंट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोशियन के निर्देश पर सोमवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम बाराबंकी की कार्यकारिणी का गठन डीपीटीसी शिशिरकांत की निगरानी मे किया गया जिसमे मो0 साबिर को अध्यक्ष एव रोहित राय को महामंत्री चुना गया।

निर्वाचन अधिकारी शिशिरकांत की निगरानी मे जनपद के समस्त क्षय रोग कर्मचारियों की सर्वसम्मति से मो0 साबिर को अध्यक्ष, रोहित राय को महामंत्री,विनय प्रताप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जय प्रकाश को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश को संगठन मंत्री, दिलीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र राज को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। श्रीमती शिप्रा सिंह एव एस आई एच जैदी को संगठन का संरक्षक बनाया गया है । इस मौक़े पर अमित राठौर, मनीष कुमार श्रीवास्तव, शमशेर सिंह, अलकेश अवस्थी,अमित वर्मा, सुनील मौर्य, दिनेश्चंद्र वैश्य, आशीष कुमार यादव,सुरेश कुमार राजपूत, ओमप्रकाश ,उमेश प्रताप, राजमल,दस्तगीर, अनुराग, रितेश कुमार सहित अन्य क्षय रोग कर्मचारी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!