स्वास्थ्य विभाग ने विकास भवन कर्मचारियों को लगाया हेपिटाइटिस बी का टीका
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल
बाराबंकी। विकास भवन कर्मचारी परिषद की निरंतर सकारात्मक पहल के क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर वहां पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को हेपिटाइटिस बी का दूसरा टीका लगाया इससे पूर्व फरवरी में स्वास्थ्य विभाग का कैंप परिषद के अनुरोध पर मुख्य विकास अधिकारी मेघा रूपम ने लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए थे जिसमें विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला विकास अधिकारी और विकास भवन के समस्त विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे आज दूसरा टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरीला कुमारी एवं सरिता वर्मा एनएम पहुंची और विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के टीके लगाए विकास भवन कर्मचारी परिषद की इस पहल से कर्मचारियों और अधिकारियों मैं खुशी है परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खान महामंत्री गौरव वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित चैधरी कोषाध्यक्ष हंसराज यादव जयप्रकाश वर्मा राम प्रकाश यादव आभा वर्मा सपना श्रीवास्तव सर्वदेव श्रीवास्तव अश्वनी वर्मा अल्पसंख्यक विभाग इंस्पेक्टर रेशमीन अख्तर रेहान वारिस निरंकार यादव ग्राम में विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला मंत्री कुरेश अहमद सुमन गौतम एवं नाजिर रंजीत सिंह आदि ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।

