कूड़ा उठाने के बजाए जला रहे सफाईकर्मी, सांस लेना दुश्वार महिलाओं ने सफाई कर्मचारी पर लगाया आरोप
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
त्रिलोकपुर बाराबंकी। ग्रामीण इलाको में तैनात सफाई कर्मी मनमानी पर आमादा है। कूड़ा इकठ्ठा करके उसे जलाने से बाज नही आ रहे है। इसतरह की शिकायतों पर संबंधित अधिकारी भी गौर नही कर रहे ताजा मामाला रामनगर की पंचायत अनूपगंज का है यहां कूड़ा इकठ्ठा करके आग लगाते हुए सफाई कर्मी का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। साथ ही सीडीओ समेत कई अफसरों से शिकायत भी की। ग्रामीणों ने बताया कि आये दिन कूड़ा जलाकर उसे जला दिया जाता जब इसे कोई रोकता है तो सफाई कर्मियों कहते है कि ज्यादा नेता बनोगे तो हरिजन एक्ट लगवाऊंगा। बताया कि इस तरह के एक मामले में कई कर्मी इकट्ठा होकर चैकी सहादतगंज में तहरीर दी चुके है। इस नाते लोग विवाद में नही पड़ना चाहते। लोगो ने बताया कि दिन भर कई स्थानों पर धू-धू कर कूड़ा सुलगता रहता है जिससे सांस लेने में दुश्वारी होती है। लोगो ने बताया की जब सफाई कर्मी से पूछा गया तो अपने तर्क में कर्मी ने कहा कि मुर्गियां कूड़ा बिखरा देती है इसलिए जलाता हु। सफाई कर्मी कूड़ा उठाने के बजाए उसे जला रहे हैं जिससे सांस लेना दूभर हो गया है। वही पर्यावरण को भी खतरा पैदा हो गया है। अफसरों के निर्देश भी कर्मियों के लिए कोई मायने नहीं रख रहे हैं। कस्बा वासियों को जागरूक करने के लिए कई ठोस प्रयास किए गए हैं लेकिन खुद विभाग अपने कर्मियों को। कंट्रोल नही कर पा रहा है। इस बाबत एडीओ पंचायत रामनगर अखिल डूबे ने कहा कि सफाई कर्मी को मना करूँगा की वह ऐसा न करे। कस्बा वासियों के कहना है कि जब हम लोग जलाने से रोकते है तो कूड़ा जान बूझकर नालियों में पात देते है जिससे जलभराव की पोजिशन पैदा होती ।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

