विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम वासियों ने किया स्वागत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योरी, मेढिया अमदहा एव नैनामऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम वासियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेताओ ने कहा कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का जनता को लाभ देने के लिए यात्रा निकाली जा रही हैं ।
ग्राम पंचायत मेढिया मे ग्राम प्रधान श्रीकांत की अगुवाई मे सैकड़ो ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहन का स्वागत किया गया। जैदपुर विधानसभा के रनर उम्मीदवार अंबरीश रावत ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने साल 2014 में जब केंद्र में सत्ता संभाली थी तो उनका लक्ष्य था कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार हटाना है। इसलिए उन्होंने जीरो बैलेंस पर बैंकों में खाते खुलवाए थे। पहले अमीरों के तो बैंक में खाते थे लेकिन गरीबों का बैंक में खाता नहीं था।
ग्राम पंचायत ज्योरी मे जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने कहा कि मोदी जी ने जन धन योजना चलाकर सभी बैंकों से कहा कि गरीबों की गारंटी मोदी लेते हैं और उसी का कमाल है कि आज करीब 40 लाख से ज्यादा देश में जनधन खाता है और केंद्र की सरकार उसमें 2000 रुपये भेज रही है उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और प्रत्येक लाभार्थी तक उन्हें पहुंचाना है। इसके आलावा ग्राम पंचायत नैनामऊ, अमदहा मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों के लगाएं स्टालो का जहा जायजा लिया गया वही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। वही परिषदीय विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस मौक़े पर भाजपा नेता गुरुशरण लोधी , देवीशंकर सोनी, आशीष वर्मा, केवल प्रसाद, ग्राम प्रधान नीरज कुमार, शीलरत्न, पंकज कुमार रावत सहित एम आई अरुण कुमार व्यास, एडिओ कृषि देवेंद्र कुमार सचिव प्रताप नारायण आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!