धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मोहसिना क़िदवाई के सिविल लाइन स्थित आवास पूर्व प्रदेश महासचिव फ़वाद किदवाई की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया जिसमें एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मुबारकबाद देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गयी।
जन्मदिन उत्सव मे उपस्थित कांग्रेसजनों को मुबारकबाद देते हुए पूर्व महासचिव फ़वाद किदवाई ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीतिक यात्रा के बारे में हम सभी कांग्रेसजनों के लिये एक प्रेरणा है। श्रीमती गांधी कांग्रेस पार्टी को एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान बड़ी शिष्टता के साथ आगे बढ़ाया है और यूपीए की सरकार की वास्तुकार थी, तथा उन्होंने सभी के लिये कल्याण और देश के लिये बहुत विकास कार्य किये हैं। आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमें और भी ज्यादा सक्रीय और मज़बूत होने की ज़रूरत है, क्योंकि हमे पिछले 04 प्रान्तों के चुनाव नतीजों के अनुसार अपने संगठन को और भी मज़बूत करने की ज़रूरत है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भारत देश ही नहीं बल्कि संविधान को भी बचा सकती है। हमें अपने लोगों के नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाकर अपने बहुमूल्य वोट देश के हित में देने की ज़रूरत है, जिसके लिये आवेदन होने शुरू हो चुके हैं। क्योकि जनता यह अच्छे से जानती है कि भाजपा चाहे रोज़गार हो या महगाई दोनों विफल हो चुकी है। कांग्रेस को जीत दिलाना ही हमारा संकल्प है। प्रत्येक कांग्रेसियों को चाहिए कि वह अपने-अपने हर बूथ को मज़बूत कैसे करें, इसके लिये उन्हें अभी से जागरूक होने की जरूरत है, आपका सही निर्णय ही आपके बच्चों एवं आपके भविष्य को बचा सकती है।
इस मौक़े पर एडवोकेट बृजेश दीक्षित, एडवोकेट सुरेश श्रीवास्तव, एडवोकेट रमन द्विवेदी, विजय चन्द्र शुक्ला, मास्टर सईद अहमद, सुरेश त्रिपाठी शास्त्री, मुनीर आलम, अतीक अहमद शद्दन, रमेश कश्यप, एडवोकेट शिव शंकर वर्मा, सितवत जमील, लवकेश कुमार शुक्ला, कालिका प्रसाद बाजपेयी, अशोक जैन, भीम सिंह शास्त्री, सुभाष गुप्ता, तैय्यब किदवाई, शुऐब अहमद शिब्बू, मतीउर्रहमान अंसारी, विजय कुमार, मंगल जायसवाल, मोहम्मद शहाबुद्दीन जै़दपुर, महेश प्रसाद, विनोंद कुमार सिंह बब्लू, चौधरी इरफान, एडवोकेट मनोज कुमार, एडवोकेट अब्बास रिज़वी, वसीउद्दीन उर्फ मन्टू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की बधाई दी

Don`t copy text!